ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हिमाचल प्रदेश में वोटिंग धीमी, दोपहर 3 बजे तक 55.65 प्रतिशत मतदान

हिमाचल (मानवीय सोच)   प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज 12 नवंबर को चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह 08 बजे शुरू हो गया, जो शाम 05 बजे तक चलेगा। सुबह 08 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। इस बार प्रदेश के 55,92,828 मतदाता चुनावी रण में उतरे 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में कैद कर देंगे। इनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हिमाचल की मतगणना 08 दिसंबर को होगी।

हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं में 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता तथा 5525247 आम मतदाता हैं। राज्य में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 2854945 महिलाएं, 2737845 पुरुष तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए उन प्रवासी मतदाताओं को मूल पासपोर्ट दिखाना होगा, जो पासपोर्ट विवरण अनुसार जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदाता सूचियों में शामिल हैं।

-जिलेवार आंकड़ों पर नजर डाले 
लाहौल-स्पीति में सर्वाधिक 62.75 प्रतिशत और चम्बा जिला में सबसे कम 46 प्रतिशत मतदान हुआ 
बिलासपुर जिला में 54.14 प्रतिशत, हमीरपुर में 55.60 प्रतिशत, कांगड़ा में 54.21 प्रतिशत, किन्नौर जिला में 55.30 प्रतिशत, कुल्लू जिला में 58.88 प्रतिशत, मंडी जिला में 56.90 प्रतिशत, शिमला जिला में 55.55 प्रतिशत, सिरमौर जिला में 60.38 प्रतिशत, सोलन में 54.14 प्रतिशत और ऊना जिला में 58.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

-हिमाचल चुनाव में दोपहर तीन बजे तक 55.65 फीसदी मतदान, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 62 फीसदी से अधिक वोटिंग

– निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपरह एक बजे तक सिरमौर जिले में सबसे अधिक 41.89 फीसद जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में 41.17 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

-हिमाचल विधानसभा चुनाव में सोलन विधानसभा क्षेत्र के बगेटू गांव निवासी 105 वर्षीय डालिया राम ने बशा मतदान केंद्र पर डाला वोट

– हिमाचल प्रदेश में दोपहर 01 बजे तक 37.19 प्रतिशत मतदान, सिरमौर जिले ने शुरुआत से ही बढ़त बना रखी है।

– मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं। हमीरपुर जिले में क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि बच्चों के साथ आने वालों को समस्या का सामना ना करना पड़े। इस बार 1.93 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं…यहां हिमाचल में 56,000 विकलांग मतदाता(PWD) हैं। हमने उनके लिए काफी इंतजाम किए हैं। 37 मतदान केंद्र ऐसे हैं जिनका संचालन केवल PWD के कर्मचारी ही कर रहे हैं।

– हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। मुझे लगता है कि इस बार निश्चित तौर पर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी क्योंकि लोगों ने कांग्रेस को मतदान किया है। 

– हिमाचल के चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी-भरमौर में बर्फ से ढके चस्क भटोरी मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंची 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला। चस्क भटोरी मतदान केंद्र सड़क से 14 किलोमीटर दूर है।

– हिमाचल के विधानसभा चुनाव में 103 वर्षीय शतायु मतदाता और चम्बा जिला वृद्धजन आइकॉन सरदार प्यार सिंह ने वोट डाला।

– हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : दोपहर 11 बजे तक 17.98 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

– भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में मतदान केंद्र संख्या-53 में परिवार सहित मतदान किया। वोट डालने के बाद नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र की दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन त्योहार का दिन होता है जिस दिन जनता अपने मतों का प्रयोग कर अपनी पसंद की सरकार 5 साल के लिए चुनती है। मैं सबसे निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक मतों का प्रयोग करें और प्रजातंत्र को मजबूत बनाएं।

– कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए शिमला में सैनिक रेस्ट हाउस लॉन्गवुड मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि जनता का बदलाव का मूड है। कांग्रेस हिमाचल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

– हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02% मतदान दर्ज किया गया – लाहौल और स्पीति में 1.56% और सिरमौर में 6.26% मतदान हुआ।

– हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए हमीरपुर के समीरपुर मतदान केंद्र पर वोट डाला। 

– कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”प्रिय हिमाचल वासियों, आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जय हिंद। जय हिमाचल।”

– केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड, यूपी, मणिपुर और गोवा में फिर बनी हमारी सरकार, इस बार हिमाचल और गुजरात में भी जीत होगी…कांग्रेस को झूठे वादे करने की आदत है और जनता उनका असली चेहरा जानती है। हिमाचल में सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं। केंद्र और राज्य (हिमाचल प्रदेश) में कांग्रेस की सरकार 10 साल रही। पुरानी पेंशन योजना को हटाने वाले और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को लागू करने वाली कांग्रेस पार्टी ही थी। ये चाहते तो पहले ही कर लेते। ये सिर्फ झूठे वादे करते हैं।

– हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और उनके बेटे और पार्टी विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला के रामपुर में वोट डाला।

– हिमाचल प्रदेश के मंत्री और शिमला से बीजेपी विधायक सुरेश भारद्वाज ने शिमला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 63/87 पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि सुबह के रूझान के मुताबिक बीजेपी एक बार फिर से सरकार बनाएगी। लोग भारी संख्या में मतदान कर रहे हैं।

– बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वोटिंग से पहले परिवार सहित मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष है। हिमाचल की देवतुल्य जनता आज अगले पांच सालों के लिए अपना निर्णय करने वाली है। विवेकपूर्ण तरीके से प्रदेश और देश के हित में निर्णय करने वाली है। आज का दिन अगले पांच साल की नींव रखने वाला दिन है। इस बार रिवाज बदलेगा

– कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। वर्तमान सरकार ने सभी वर्गों की आवाजों को दबा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हाल ही में हुए उपचुनाव में सरकार को हार का सामना करना पड़ा था। वह सेमीफाइनल था, यह फाइनल है। ये चुनाव भी हारेंगे। कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राज्य को आगे ले जाने और उसकी दशा बदलने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में नहीं है बल्कि राज्य के भविष्य के बारे में है। वर्तमान सरकार ने समाज के सभी वर्गों की आवाजों को दबा दिया और उनकी अनदेखी की।’

– सीएम जयराम ठाकुर की बेटी चंद्रिका ठाकुर ने कहा कि मतदान के दिन उत्साह होता है। हम खुश और तनावमुक्त हैं। मंडी ने हमेशा सीएम जयराम ठाकुर का समर्थन किया है। लोगों ने देखा होगा कि जो विकास हुआ है और वे निश्चित रूप से भाजपा को वोट देंगे।

– हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा लोगों से अनुरोध है कि आप मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं। आप ज्यादा से ज्यादा वोट डालें।

– हिमाचल प्रदेश के शिमला में मतदान केंद्र नंबर 63/87 छोटा शिमला पर हिमाचल के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा रिवाज बदल रही है। भाजपा भारी बहुमत से आएगी और दोबारा सरकार बनाएगी।

– हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदान करने से पहले मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन किए।

–  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान मजबूत सरकार चुनने के लिए महिलाओं, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

– हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ।

– हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल के सभी लोग आज मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वे सभी आज मतदान करेंगे और हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने में मदद करेंगे।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ”हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।”

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से आज विधानसभा चुनाव में भाग लेने का अनुरोध किया।

– हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज मतदान है और मैं सभी मतदाताओं से ये कहना चाहता हूं कि आप मतदान करने जरूर जाइए ताकि हम लोकतंत्र को और मजबूती दे सकें। मुझे पूरा यकीन है कि इस बार लोगों का सरकार को दोबारा लाने का मन है और इसमें हम लोग जरूर सफल होंगे।

– जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे खुशी है कि अभियान अच्छे माहौल में संपन्न हुआ। हिमाचल की जनता ने सहयोग किया। इसके लिए मैं हिमाचल की जनता को धन्यवाद देता हूं। मैं सभी मतदाताओं से आज मतदान करने का आग्रह करता हूं ताकि हम लोकतंत्र को और मजबूत कर सकें। मुझे विश्वास है कि लोग इस सरकार को दोहराना चाहते हैं। मुझे आज सुबह से ही शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। मुझे थोड़ी देर पहले पीएम मोदी का संदेश मिला, उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

 – हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 8 बजे से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होगा। मतदान से पहले हमीरपुर जिला के समीरपुर विधानसभा स्थित मतदान केंद्र-36 भोरंज से है जहां मॉक पोलिंग की गई।

–  मंडी जिला के सिराज विधानसभा के मंतदान केंद्र-44 औहानी में मॉक पोलिंग की गई। राज्य के 68 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी। 

चुनाव के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई

राज्य में चुनाव स्वतंत्र एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। इसकी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। राज्य पुलिस के 11880 जवान, 8381 होमगार्ड जवान के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 67 कम्पनियां तैनात रहेंगी। मतदान के लिए राज्य सरकार के 31536 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

7881 मतदान केंद्र बनाए गए

चुनाव के लिए 7881 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें 7235 ग्रामीण और 646 शहरी क्षेत्रों में हैं। इसके अलावा तीन सहायक मतदान केंद्र सिद्धबाड़ी, बड़ा भंगाल तथा ढिल्लवां में बनाए गए हैं। राज्य में 157 मतदान केंद्र महिलाकर्मी  संचालित करेंगी।

मतदान के लिए ये दस्तावेज होंगे मान्य

राज्य चुनाव कार्यालय ने मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किए हैं। अगर किसी मतदाता के पास फोटो पहचान पत्र नहीं है, तो वह 12 अन्य वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेगा। ये पहचान पत्र आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर अंतर्गत आरजीआई का स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों के कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधानसभा परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड हैं।

राज्य में अब तक परम्परागत तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता रहा है, लेकिन इस बार आम आदमी (आप) पार्टी ने भी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं जिसके कारण कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय तो कहीं मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से बहुकोणीय हो गया है। राज्य में इस समय भाजपा सत्ता में है। 

Scroll to Top