ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

फतेहपुर डिपो की बस और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर ; 1 की मौत, 22 घायल

रायबरेली  (मानवीय सोच)  बछरावां कोतवाली क्षेत्र स्थित बांदा-बहराइच राजमार्ग पर नंदा खेड़ा गांव के पास रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्राली की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बस यात्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। इसमें से गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य के बछरावां और फिर वहां से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है।

लखनऊ से मुसाफिरों को लेकर फतेहपुर डिपो की बस फतेहपुर जा रही थी। शुक्रवार की रात लगभग 9:00 बजे नंदा खेड़ा गांव के पास रोडवेज बस की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस पर सवार अनुराग (28) पुत्र सोहनलाल, सचिन (22) पुत्र उमेशचंद्र, अजय कुमार (32) पुत्र सुरेंद निवासी खागा फतेहपुर, धर्मेंद्र (35) पुत्र राम सुंदर निवासी लालगंज लोनी, विमल कुमार (58) पुत्र सोमनाथ मिश्रा निवासी दयालुपुर लालगंज, आरके सिंह (58) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सूदन खेड़ा लालगंज, अल्पेश गौतम (29) पुत्र विजय प्रकाश निवासी फतेहपुर, सुरेंद्र कुमार (60) पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी फतेहपुर, सचिन कुमार (22) पुत्र विनय कुमार फतेहपुर, रजनीश (21) पुत्र मिथिलेश ऐहर लालगंज सहित अन्य 22 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया है। 
घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। अजय कुमार, विनोद कुमार, अल्पेश गौतम, सुरेंद्र कुमार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में उज्जवल मौर्य पुत्र सुरेश मौर्य (20 वर्ष) सिविल लाइन फतेहपुर की मृत्यु हो गई है। 
थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घायलों को लेकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बस खचाखच भरी हुई थी और ट्रैक्टर ट्राली में ही ईटें लदी थीं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। बस के चालक और परिचालक भी मौके पर नहीं मिले। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
Scroll to Top