ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संविदा स्टाफ नर्स के मानदेय में पांच प्रतिशत वृद्धि, एनआरएचएम ने दी मंजूरी

लखनऊ (मानवीय सोच)  नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स के लिए खुशखबरी है। स्टाफ नर्स को मानदेय वृद्धि का तोहफा दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से नई व्यवस्था के तहत बढ़े मानदेय का भुगतान होगा।

ग्रामीण व सरकारी क्षेत्र के सामुदायिक, प्राथमिक, हेल्थ पोस्ट सेंटर में स्टाफ नर्स की तैनाती है। संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स को अनुभव के अनुसार मानदेय प्रदान किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निर्देश पर एनएचएम ने स्टाफ नर्स के मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव भेजा था। केंद्र सरकार ने मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पांच फीसदी मानदेय का इजाफा
एनएनएम की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में 4,699 स्टाफ नर्स संविदा पर तैनात हैं। एक से लेकर पांच वर्ष से अधिक अवधि से सेवाएं दे रही हैं। इन्हें 29,374 रुपये से लेकर 20,013 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जा रहा है। इनमें से 1047 स्टाफ नर्स के एक वर्ष के भीतर नौकरी ज्वाइन की है। नई गाइडलाइन के तहत एक वर्ष के भीतर नौकरी ज्वाइन करने वाली स्टाफ नर्स को पांच फीसदी बढ़े वेतन का लाभ नहीं प्रदान किया जायेगा। जबकि इससे पूर्व में तैनात स्टाफ नर्स के मानदेय में पांच फीसदी का इजाफा किया गया है।

केंद्र सरकारी की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। जब कर्मचारी प्रसन्न रहेंगे तो वे मन लगाकार मरीजों की सेवा कर सकेंगे। पांच प्रतिशत मानदेय में वृद्धि के लिए सभी स्टाफ नर्स को बधाई।

Scroll to Top