ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कॉलेज में जूनियर से मारपीट, रैगिंग; कपड़े उतार धार्मिक नारा लगाने को किया मजबूर

हैदराबाद  (मानवीय सोच) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के करीब शंकरपल्ली के एक कॉलेज ने हॉस्टल में एक छात्र से कथित तौर पर रैगिंग करने, मारपीट करने और उसे धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर करने के आरोप में 10 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने उनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साइबराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या और रैगिंग का मामला दर्ज किया है। 

पुलिस के अनुसार, “घटना की शुरुआत 19 वर्षीय पीड़ित बीबीए-एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र और उसके बैच की एक छात्रा के बीच अनबन से हुई थी। लड़की और पीड़ित शुरू में दोस्त थे, लेकिन उनके रिश्ते में तब खटास आ गई जब दोनों ने एक-दूसरे की यौन प्राथमिकताओं के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी की।”

शंकरपल्ली पुलिस ने कहा कि पीड़ित द्वारा की गई एक प्रतिकूल टिप्पणी एक विशेष धर्म का अपमान कर रही थी और लड़की ने उन टिप्पणियों को अपने एक सहपाठी के साथ साझा किया, जिसने उसे दूसरों के बीच प्रसारित किया।

पीड़ित ने अपनी पुलिस शिकायत में आरोप लगाया, “उन्होंने मुझे मेरे पेट पर मारा, मुझे अनुचित तरीके से छुआ और मुझे कुछ केमिकल और पाउडर खाने के लिए मजबूर किया। तीसरे वर्ष के छात्रों ने मेरा यौन उत्पीड़न करने की भी कोशिश की और मुझे नग्न करने के लिए मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की और कहा कि जब तक मर नहीं जाए, तब तक मारो।”

रैगिंग और मारपीट की इस घटना को कुछ हमलावरों ने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में हमलावरों को पीड़ित को उसकी इच्छा के खिलाफ धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर करते देखा गया।

शमशाबाद के डीसीपी, जगदीश्वर रेड्डी ने कहा, “पीड़ित ने कॉलेज से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने हमें कोई सूचना नहीं दी। बाद में पीड़ित छात्र ने वरीय अधिकारी को मेल से शिकायत की। वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए ईमेल के आधार पर, हमने जानकारी एकत्र की और शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया।” 

उधर, कॉलेज के रजिस्ट्रार कार्यालय ने कहा, “संस्थान ने मामले में तत्परता से काम किया है और संबंधित छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है। संस्थान इस तरह के अवांछनीय कृत्यों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है।”

Scroll to Top