ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नौसेना के जवान ने किया सुसाइड

मुंबई  (मानवीय सोच) भारतीय नौसेना के 25 वर्ष के एक जवान ने मुंबई बंदरगाह पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नेवी ऑफिसर ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर नौसैनिक युद्धपोत पर हुई और नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘नाविक जहाज पर एक कमरे में गया और कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस को संदेह है कि नाविक ने कुछ घरेलू मुद्दों के कारण यह कदम उठाया होगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। संपर्क करने पर, नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

नौसेना का रसोइया महाराष्ट्र के उरण से लापता
गौरतलब है कि नौसेना का एक 22 वर्षीय कर्मचारी उरण से बीते गुरुवार को लापता हो गया, जो पड़ोसी जिले रायगढ़ में आईएनएस अभिमन्यु बेस कैंप में रसोइए के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी की पहचान विशाल महेशकुमार के रूप में की गई है, जो 3 नवंबर की सुबह तैरने के लिए उरण स्थित अपने घर से निकला था। उन्होंने कहा कि जब विशाल घर नहीं लौटा, तो उसके अभिभावक उरण पुलिस थाने पहुंचे और उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि 3 नवंबर को विशाल सुबह 10 से 11 बजे के बीच उरण में स्वीमिंग पूल परिसर में था। उसने वहां से अपनी मां को फोन किया था और उससे बात भी की थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और विशाल के मोबाइल टॉवर की लोकेशन के अनुसार उसे आखिरी बार पनवेल रेलवे स्टेशन पर देखा गया था, जो कि उरण से 25 किमी दूर है।

Scroll to Top