ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत

नई दिल्ली (मानवीय सोच) अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने 2 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि का एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी। सुनवाई के दौरान अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी कोर्ट पहुंची थीं। इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की अंतरिम जमानत 15 नवंबर यानि आज तक के लिए बढ़ाई थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को जमानत दी। न्यायाधीश ने 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दाखिल किए गए एक पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को अदालत में पेश होने के निर्देश दिए थे। ईडी इस मामले में छानबीन के सिलसिले में जैकलीन को कई बार तलब कर चुकी है। 

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मामले में फर्नांडिस को पूरक चार्जशीट में एक आरोपी के रूप में नामित किया था। ईडी की पहली चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी के रूप में जैकलीन का उल्लेख नहीं था। हालांकि जांच एजेंसी की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के दर्ज बयानों के विवरण का उल्लेख किया गया था। 

मामले में पिछली सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन को जमानत देने का विरोध किया था। ईडी की दलील थी कि जैकलीन फर्नांडिस के पास पैसे की कोई कमी नहीं है और वह देश से फरार हो सकती हैं। इस पर अदालत ने पूछा था कि अब तक आपने जैकलीन को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। इस पर एजेंसी ने सफाई दी कि जैकलीन के खिलाफ हवाई अड्डों पर लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है ताकि वह देश छोड़कर फरार नहीं हो सकें। 

अदालत ने एजेंसी के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि जब अन्य आरोपी जेल में हैं तो चुन चुन कर कार्रवाई की नीति क्यों अपनाई जा रही है। जैकलीन फर्नांडिस ने इस आधार पर जमानत की गुहार लगाई थी कि मौजूदा वक्त में उसकी हिरासत की कोई जरूरत नहीं है। अभिनेत्री की ओर से दलील दी गई थी कि चूंकि जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है। इसलिए उसे जमानत दी जाए।

मालूम हो कि अदालत ने 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दाखिल किए गए एक पूरक आरोपपत्र का संज्ञान लिया था। साथ ही जैकलीन फर्नांडिस को अदालत के सामने पेश होने के निर्देश दिए थे। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छानबीन के सिलसिले में कई बार प्रवर्तन निदेशालय की ओर से तलब की जा चुकीं फर्नांडिस को पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी बनाया गया है। 
Scroll to Top