ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इंडोनेशिया से गुजरात को साध गए पीएम मोदी, भाषण में 3 बार किया जिक्र

नई दिल्ली (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 बैठक में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया में हैं। यहां  बाली में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज गिनाए। उन्होंने इंडोनेशिया और भारत के सांस्कृतिक जुड़ाव के तमाम पहलुओं का जिक्र किया। गुजरात में विधानसभा चुनाव के बीच 45 घंटे की यात्रा पर गए पीएम मोदी ने बाली से ही अपने गृहराज्य को भी साधने की कोशिश की। पीएम मोदी ने पतंग उत्सव से लेकर द्वारकाधीश तक का जिक्र किया। उन्होंने अपने भाषण में 3 बार गुजरात की चर्चा की।

पीएम मोदी ने गुजरात में संक्राति के मौके पर होने वाले पतंग उत्सव का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”जब मैं यहां पिछली बार जकार्ता में था तो इंडोनेशिया के लोगों का स्नेह बहुत करीब से देखा था, महसूस किया था। राष्ट्रपति जोको विडोडो जी के साथ पतंग उड़ाने में जो मजा आया था, वो अद्भुत था। मेरी तो गुजरात में संक्रांति पर पतंग उड़ाने की बड़ी ट्रेनिंग रही है।”

पीएम मोदी ने कहा कि बाली का जन जन महाभारत की गाथाओं के साथ बड़ा होता है और मैं तो द्वारकाधीश भगवान कृष्ण की धरती गुजरात से पला-बढ़ा हूं, मेरा तो जीवन वहीं बीता हुआ है। बाली के लोगों की जैसी आस्था महाभारत के लिए है, भारत में लोगों की वैसी आत्मीयता बाली के लोगों के लिए भी है। आप यहां भगवान विष्णु की अराधना करते हैं और हम जब भारत में भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर की नींव रखते हैं तो इंडोनेशिया की रामायण परंपरा को भी गर्व से याद करते हैं।  

योग और आयुर्वेद की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”भारत का योग और आयुर्वेद पूरी मानवता के लिए तोहफा है। जब आर्युवेद की बात आई है तो मुझे भारत और इंडोनेशिया के एक और जुड़ाव का ध्यान आ रहा है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो गुजरात आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी और यहां की हिंदू इंडोनेशिया यूनिवर्सिटी के बीच समझौता हुआ था। मुझे खुशी है कि इसके कुछ ही वर्षों के बाद यहां की यूनिवर्सिटी में आर्युवेद हॉस्पिटल की भी स्थापना हुई।” बाली में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जिसकी अभिलाषा जीवन में एक बार अयोध्या या द्वारकाधीश जाने की नहीं होगी।

Scroll to Top