ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अपने ही थाने में मुकदमा लिखाने के लिए महिला सिपाही ने खुद को कमरे में किया कैद

लखीमपुर  (मानवीय सोच) लखीमपुर  मितौली थाने में तैनात एक महिला सिपाही से प्लॉट दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी हो गई। ठग मितौली में तैनात दो सिपाहियों का परिचित बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा लिखने में हीलाहवाली की तो महिला सिपाही ने रविवार रात खुद को कमरे में कैद कर लिया। पुलिस ने किसी तरीके से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और उसकी तहरीर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ठग के परिचित बताए जा रहे दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

मितौली थाने में तैनात महिला सिपाही गायत्री देवी के साथ प्लॉट के नाम पर 8 लाख की ठगी हो गई। उसने मुकदमा लिखाने के लिए थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। महिला सिपाही की मानें तो कुछ माह पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को राजन वर्मा निवासी मिदनिया थाना सदर कोतवाली का रहने वाला बताया था। उसने खुद को पुलिस विभाग में आरक्षी बताते हुए अपर पुलिस महानिदेशक के कार्यालय में खुद की तैनाती बताई थी। खुद को एक सीओ का भांजा भी बताया। इसके बाद लखनऊ के जानकीपुरम में प्लॉट खरीदने के लिए पुलिसकर्मियों को मेंबरशिप दिए जाने की बात बताई। आरोपी ने महिला आरक्षी को भी प्लॉट खरीदने के लिए 8 लाख देने के लिए राजी कर लिया। महिला आरक्षी ने लोन लेकर 8 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। लेकिन न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रुपये वापस मिले। जब महिला ने रुपये वापस करने के लिए कहा तो आरोपी ने महिला को धमकाया। आरोप है कि उसके कमरे से आधार कार्ड व पैन कार्ड भी आरोपी उठा ले गया है, लेकिन तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने उसका मुकदमा नहीं लिखा। इससे नाराज महिला कांस्टेबल ने खुद को थाने के सरकारी आवास में कैद कर लिया था।

उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद सीओ आदित्य कुमार गौतम व थानाध्यक्ष सुनीत कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर महिला सिपाही के कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला था। इससे दबाव में आई मितौली थाना पुलिस ने करीब आधा दर्जन धाराओं में राजन वर्मा के नाम मुकदमा दर्ज किया है।

जांच को पहुंचे एएसपी मामले की जांच करने देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार मितौली थाने पहुंचे। उन्होंने थाने के सिपाहियों के बयान दर्ज किए। एएसपी ने बताया कि एसओ को हिदायत दी गई। इस मामले में कठोर कार्रवाई करे। नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

सिपाहियों से मिलकर खाते से निकाल लिए 17 हजार

महिला सिपाही गायत्री का आरोप है कि थाने के दो सिपाहियों के सहयोग से उसके खाते से आरोपी ने 17 हजार रुपये निकाल लिए। गायत्री की माने तो प्लॉट के नाम पर ठगी करने वाला राजन वर्मा मितौली थाने में तैनात सिपाहियों के साथ दिनांक 2 अक्तूबर को उसके सरकारी आवास पर आए थे। औपचारिकता में चाय पानी कराकर वह खुद ड्यूटी पर चली गई। आरोप है इसके बाद उसके मोबाइल से राजन ने सिम निकाल ली। इसके बाद तीनों अन्य सिपाही के कमरे में चले गए। जहां उसके एकाउंट का गूगल पे बनाकर 17 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने इस मामले में सिपाही उत्तम पाल और सचिन को सस्पेंड कर दिया है।

Scroll to Top