ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी कैबिनेट ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी को दी मंंजूरी

यूपी  (मानवीय सोच)  कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सहमति की मुहर लगा दी है। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से बुलाए जाने की मंजूरी दे दी गई है। इस सत्र में योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।

इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने दी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को पास किया गया है:

– राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसम्बर  से शुरू होगा। सत्र तीन दिन का होगा।

– दो निजी विश्वविद्यालय के आशय पत्र जारी किए गए हैं। हरित विश्वविद्यालय गाजियाबाद और महावीर विश्वविद्यालय मेरठ को आशय पत्र जारी करने की मंजूरी मिली है।

– संजय गांधी पीजीआई में क्रिटिकल केयर के 12 बेड जोड़े गए हैं। इससे मरीजों को मदद मिलेगी। वर्तमान में क्रिटीकल केयर के 20 बेड हैं।

– उच्च न्यायालय में ट्रेनी क्लर्क का कार्यकाल एक से बढ़ाकर दो साल किया गया है।

– उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। अनुप्रयोगी वाहन को नीलाम किया जाएगा। 112 का रेस्पॉन्स टाइम 10 मिनट रह गया है। इसे और भी कम करने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी।

– नई सौर ऊर्जा नीति को कैबिनेट की मंजूरी। 22 हजार मेगावाट सोलर एनर्जी का उत्पादन किया जाएगा।

– सोलर पार्क की स्थापना के लिए सार्वजनिक भूमि एक एकड़ की दर से लीज पर देंगे।

– उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 को मंजूरी मिली। पर्यटन की दृष्टि से कमजोर इलाकों को विकसित किया जाएगा। पर्यटन विकास की क्षमता का पूरा उपयोग किया जाएगा।

 बजट होटल, स्टाफ होटल, हैरिटेज होटल, कारवां टूरिज्म, वेलनेस सेंटर को बढ़ावा दिया जाएगा।

– वाइल्ड लाइफ और इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।

– शक्ति पीठ सर्किट बनाया जाएगा।

– क्राफ्ट सर्किट बनाया जाएगा। इससे हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

– स्वतंत्रता संग्राम सर्किट बनाया जाएगा।

– मॉडल फायर सेफ्टी बिल 2019 को अंगीकार किया गया है। 79 में से 54 को यथावत स्वीकार किया गया है। 19 को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार स्वीकार किया गया है।

– रामपुर में नगर विकास विभाग के ट्रेनिंग सेंटर एटीएस के ट्रैनिंग सेंटर के लिए दिया है। सहारनपुर जिले में सिंचाई विभाग की भूमि एटीएस के सेंटर के लिए निशुल्क देने मंजूरी दी गई है।

Scroll to Top