ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

68 हजार एनएचएम कर्मियों को मिलेगा सामूहिक बीमा का लाभ

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत 68 हजार कर्मियों को सामूहिक बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए एनएचएम को 80 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इस योजना को लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। सभी सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि मानव संपदा पोर्टल पर छूटे हुए कर्मियों का नाम 30 नवंबर तक अपडेट कर दिया जाए।

प्रदेश में अभी तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 68 हजार चार सौ 69 कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें नर्सिंग, लैब टेक्नीशियन, अटेंडेंट आदि शामिल हैं। अब इन सभी को सामूहिक बीमा पालिसी का लाभ दिया जाएगा। एनएचएम निदेशक ने सभी सीएमओ को जिलेवार संख्या भेजा है।

इसमें निर्देश दिया गया है कि यदि उनके जिले में सूची के अतिरिक्त कोई कर्मचारी कार्यरत है तो मानव संपदा पोर्टल पर 30 नवंबर तक उसका नाम अपडेट कर दें ताकि बीमा पालिसी में शामिल किया जा सके। कर्मचारियों को बीमा पालिसी में कितने रुपये तक की सुविधा मिलेगी अभी इसका विवरण जारी नहीं किया गया है।

मालूम हो कि बीमा पालिसी लागू करने की मांग को लेकर एनएचएम कर्मी कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2018 में ही इस योजना को लागू करने का निर्देश दिया गया था लेकिन अभी तक प्रदेश में यह योजना लागू नहीं हो पाई थी। 

पांच लाख तक के इलाज की सुविधा मिले
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि मिशन के अफसरों के साथ हुई संघ की बैठक में पांच लाख तक इलाज की सुविधा देने की मांग की गई है। इसी तरह दुर्घटना होने पर अपंगता के आधार पर मूल्यांकन करने के बाद आर्थिक सहयोग, मृत्यु होने पर आर्थिक सहयोग आदि को भी बीमा के दायरे में लाने की मांग की गई है।

Scroll to Top