ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

निधि गुप्ता हत्याकांड: 25 हजार का इनामी आरोपी सूफियान पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

लखनऊ  (मानवीय सोच)  राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में शादी और धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर चौथी मंजिल से धक्का देकर निधि गुप्ता की हत्या करने वाला लव जिहाद का आरोप सूफियान को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिए. सूफियान पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था. शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद जब पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में सूफियान के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर दुबग्गा इलाके के बरी जंगल में हुई. 16 नवंबर को हुई वारदात के बाद से ही पुलिस और क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में जुटी थी. इतना ही नहीं गुरुवार को डीसीपी पश्चिम एस चिनप्पा ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था. उसके बाद आज शुक्रवार को इनपुट के बाद जब बरी जंगल में उसकी घेराबंदी हुई तो उसने तमंचे फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में सूफियान के पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसे अस्पताल ले जाया गया है. अब पोलइ उससे पूछताछ करेगी.

एक वीडियो की बात भी आ रही सामने
जानकारी यह भी मिल रही है कि आरोपी सूफियान के पास मृतका निधि गुप्ता की कोई वीडियो भी थी. जिकी वजह से वह उसे पिछले दो सालों से परेशान कर रहा था. अब पुलिस सूफियान से उस वीडियो की भी जानकारी लेगी. फिलहाल पुलिस ने सूफियान के खिलाफ हत्या, धर्मांतरण कानून सम्बन्धी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस ने कही ये बात
डीसीपी पश्चिम एस चिनप्पा ने बताया कि थाना दुबग्गा क्षेत्र में 15 नवंबर से एक मर्डर केस का आरोपी लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी. आज मुखबिर और सर्विलांस के जरिए पता चला कि वह दुबग्गा इलाके के बरी जंगल में छिपा है और अपनी जानकारों से पैसे की डिमांड कर  रहा था, ताकि वह प्रदेश छोड़कर भाग सके. जब पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में सूफियान के पैर में गोली लगी है. उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है.

Scroll to Top