ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

श्रद्धा मर्डर केस से प्रेरित होकर कानपुर में अपरहण के बाद दी 300 टुकड़े करने की धमकी

कानपुर  (मानवीय सोच)   दिल्ली में महिला मित्र के 35 टुकड़े कर उसकी हत्या करने वाली खबर का असर कानपुर के एक शख्स पर कुछ इस तरह पड़ा अपरहण कर धमकी में उसने तीन सौ टुकड़े करने की बात कही. लेकिन जब यह खुलासा हुआ कि अपरहण होने वाला और अपहरण करने वाला एक ही व्यक्ति है तो सबके होश उड़ गए.

कानपुर के दामोदर नगर में सोमेंद्र नाथ जो सिंचाई विभाग में शीशपाल के पद पर तैनात है और सरकारी नौकरी के जरिए अच्छी तनख्वाह पाता है. वह 13 नवंबर को अपने घर से दफ्तर के लिए निकला लेकिन वापस नहीं आया जिसके बाद परिवार वालों ने 14 नवंबर की सुबह नौबस्ता थाने में रिपोर्ट लिखाई. पुलिस जांच में जुटी उसके पहले ही पत्नी के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए फिरौती की रकम मांगी गई जिसमें कहा गया कि 30 लाख की व्यवस्था करो वरना सोमेंद्र नाथ के तीन सौ टुकड़े कर मार दिया जाएगा

उसके बाद पुलिस सकरी हुई जांच पड़ताल और पूछताछ में लग गई. लेकिन, सर्विलांस के जरिए 15 नवंबर की रात सोमेंद्र नाथ को कानपुर के घंटाघर स्थित एक होटल से बरामद कर लिया गया. लेकिन, पुलिस और परिवार अपरहण मामले पर किसका सुनकर दंग रह गए. सोमेंद्रनाथ ने कबूल किया कि उसने अपने आप आराम की साजिश खुद रची और यहां होटल में आकर रुक गया 30 लाख की फिरौती मांगी और खुद को बंधक बनाकर मोबाइल में टाइमर लगाकर एक वीडियो बना अपने परिवार वालों को भेजा था.

घर वालों से फिरौती की रकम मांगी

सोमेंद्र नाथ ने कबूल किया कि ऐसा उसने नशेबाजी और अय्याशी के लिए किया और अपनी महिला मित्र पर पैसा खर्च करने के लिए उसने अपने ही घर वालों से फिरौती की रकम मांगी. उसने यह भी कहा कि तीन सौ टुकड़े धमकी देने का आईडिया उसे दिल्ली वाली खबर से मिला. पुलिस ने सोमेंद्र नाथ पर खुद की जान का खतरा बताकर वसूली करना और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

Scroll to Top