मेरठ (मानवीय सोच) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज एवं विश्वविद्यालय परिसर से जिन छात्र-छात्राओं पीएचडी करने के लिए अप्लाई किया था, वह एंट्रेंस एग्जामके लिए तैयार हो जाएं. दरअसल विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वाराजारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, 3 और 4 दिसंबर को पीएचडी का एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा. एंट्रेंस एग्जाम की बात की जाए तो यह पेपर पूरी तरीके से ऑनलाइन होगा. ऐसे में सभी छात्र-छात्राएं समय से संबंधित केंद्र पर पहुंचकर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द ही प्रवेश परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे.
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जिन सीटों पर यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है. उन सीटों की संख्या की बात की जाए तो कुल 1900 सीटें हैं. वहीं, आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 6100 है. ऐसे में मेरिट के अनुसार छात्र छात्राओं को पीएचडी में प्रवेश मिलेगा.
छह साल बाद हो रहा एंट्रेंस एग्जाम
बता दें कि कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 6 साल बाद पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम कराया जा रहा है. यह परीक्षा पूरी तरीके से ऑनलाइन रहेगी. परीक्षाओं के लिए गाजियाबाद और मेरठ में केंद्र बनाए जा रहे हैं. जहां पर छात्र छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे. परीक्षा में प्रवेश से संबंधित एडमिट कार्ड भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस सप्ताह जारी कर दिए जाएंगे, जिनके माध्यम से छात्र छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे. जैसे ही छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पेपर को सबमिट करेंगे. उसके बाद छात्र-छात्राओं को स्कोर मिल जाएगा. प्रवेश परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो उसके लिए भी विश्वविद्यालय द्वारा कई टीमें तैनात की जाएंगी.
