ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाने पर कॉलेज ने किया सस्पेंड

बेंगलुरु (मानवीय सोच)  न्यू हॉरीजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तीन स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया पर “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया. कॉलेज प्रशासन द्वारा सस्पेंड किए गए स्टूडेंट्स को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि पुलिस ने  बताया कि “छात्रों ने यह जानबूझकर नहीं किया था.

न्यू हॉरीजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 25-26 नवंबर को एक इंटर कॉलेज फेस्ट की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा था, तभी कुछ स्टूडेंट अपनी पसंदीदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीमों और देशों के नाम जोर-जोर से लेते देखे गए. तीनों स्टूडेंट्स आर्यन, दिनकर और रिया सभी की उम्र 17 से 18 साल के बीच है.

वीडियो में इन्हें “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए देखा गया. पुलिस ने  को बताया, “स्टूडेंट्स ने मस्ती के लिए नारे लगाए. उन्हें पुलिस स्टेशन से जमानत पर रिहा कर दिया गया है और जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है. दंगा भड़काने और जनता में डर पैदा करने के इरादे से मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट्स के माता-पिता को तलब कर बताया कि तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है.”

व्हाइटफील्ड पुलिस उपायुक्त ने बाद में कहा, “आरोपी स्टूडेंट्स के अपने दोस्तों में से एक ने वीडियो रिकॉर्ड किया. कॉलेज प्रशासन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया और हमारे पास शिकायत दर्ज की. हमने पहले उन्हें गिरफ्तार किया और जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. बाद में उन्हें पुलिस स्टेशन से जमानत पर रिहा कर दिया. उन्होंने यह हरकत जानबूझकर नहीं की थी.”

Scroll to Top