ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल में मसाज लेने वाला वीडियो वायरल

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन वीडियो पर आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर शनिवार को सवाल उठाया जिनमें तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन जेल कोठरी में कथित तौर पर मालिश कराते और आगंतुकों का स्वागत करते दिखते हैं. भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का हवाला देते हुए कहा आम आदमी पार्टी (आप) ‘स्पा और मसाज पार्टी’ बन गई है. उन्होंने केजरीवाल को जेल में जैन के आचरण की व्याख्या करने की चुनौती दी.

भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केजरीवाल अब कहां छिपे हैं. जैन नियमों और जेल कानूनों का उल्लंघन करते हुए अपनी कोठरी में मालिश कराते और आगंतुकों से मिलते देखे जा सकते हैं. जेल में यह वीवीआईपी संस्कृति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.” उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जैन को पांच महीने से अधिक समय तक सलाखों के पीछे रहने के बावजूद अपनी सरकार में मंत्री पद से नहीं हटाया है.

जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं. एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में एक अदालत को सूचित किया था कि मंत्री जेल में मालिश करा रहे हैं और अन्य सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं. भाटिया ने आरोप लगाया कि वीडियो में जैन के जेल की कोठरी में आगंतुकों से मिलते और उनके साथ चर्चा करते हुए दिखने से संकेत मिलता है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है.

Scroll to Top