इटावा (मानवीय सोच) शिवपाल यादव के इटावा स्थित घर पर पहुंच कर अखिलेश यादव और डिंपल यादव की मुलाकात नए समीकरण बना रही है। वहीं, दो दिन से शिवपाल पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर डिंपल की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं।
इस क्रम में रविवार को शिवापल सिंह यादव सैफई क्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं। यहां अपने संबोधन में शिवपाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर ही भाजपा को हराया जा सकता है। आज से ही हमें मिलकर काम करना है।
उन्होंने कहा कि आपने कहा था कि एक हो जाओ, हम एक हो गए। वहीं, डिंपल यादव की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित भी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव, प्रो.रामगोपाल यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं।
