मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री ने किया ताजमहल का दीदार

आगरा  (मानवीय सोच)  मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो रविवार को आगरा पहुंचीं। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बी सोलोंगो को ताजमहल का भ्रमण कराया। ताज की बेहतरीन पच्चीकारी और खूबसूरती को देखकर मंगोलिया की मंत्री अभिभूत हो गईं। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। ताज के इतिहास की जानकारी भी ली। 

मंगोलिया की केंद्रीय कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो दिल्ली में आयोजित ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन में भाग लेने आई थी। इस सम्मेलन के बाद बी सोलोंगो रविवार को ताजमहल का दीदार आगरा पहुंचीं। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अतिथि देवो भवः की भावना को अभिव्यक्ति देते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद विश्व ताज भ्रमण के दौरान व्यक्तिगत रूप से उनके साथ मेहमाननवाजी की मिसाल पेश की। 

मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री ने ताजमहल को दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बताया। ताज भ्रमण के खूबसूरत पलों को सहेजने के लिए उन्होंने फोटोग्राफी भी कराई। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उन्हें एक शिल्पकार की दुकान से ताजमहल की प्रतिकृति लेकर भेंट की। ताज भ्रमण के दौरान दोनों देशों के कानून राज्यमंत्रियों के बीच आतंकवाद और टेरर फंडिंग रोकने को लेकर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *