भाजपा विधायक अमनगिरी को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

यूपी  (मानवीय सोच)  विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को विधायक अमन गिरी को शपथ दिलाई। अमन गिरी ने गोला गोकर्णनाथ सीट पर सपा प्रत्याशी पर भारी जीत दर्ज की थी।

लखीमपुर खीरी सीट पर हुए उपचुनाव में अमनगिरी ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को करीब 34 हजार वोटों से पराजित किया था। यह सीट मार्च में हुए विधानसभा आम चुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा के अरविंद गिरी के निधन से खाली हुई थी।

इस सीट पर मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि गोला गोकर्णनाथ उप चुनाव की शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन विश्वास का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *