ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लापरवाही बढ़ा रही नगर निगम की कंगाली, 9 करोड़ रुपये की सालाना लग रही चपत

लखनऊ  (मानवीय सोच)  जनता के काम करवाने में हमेशा कंगाली का रोना रोने वाले नगर निगम को उसकी ही लापरवाही सालाना नौ करोड़ से अधिक की चपत लगवा रही है। शहर में दशकों पुरानी 1800 दुकानों का डीएम सर्किल रेट के बजाय गृहकर दरों पर किराया तय करने का चार साल पहले नियम बनाया गया था, जिससे व्यापारियों पर बोझ कम पड़े। फिर भी 60 प्रतिशत दुकानदार किराया नहीं जमा कर रहे। उधर, इसके बाद भी नगर निगम इन पर कार्रवाई नहीं कर रहा। इतना ही नहीं किराया बढ़ाने वाले प्रस्ताव को ही खारिज करने की कोशिश जारी है।

छह दशक पहले आवंटित इन दुकानों का किराया चार साल पहले तक महज 20, 30 और 50 रुपये महीना ही था। शहर की सबसे प्राइम लोकेशन पर दुकानें होने पर भी किराया नहीं बढ़ रहा था। निगम प्रशासन ने कई बार कोशिश की, लेकिन दुकानदारों के विरोध के कारण इसे लागू नहीं कर पाया। चार साल पहले शासन से व्यावसायिक संपत्ति कर निर्धारण नियमावली जारी होने के बाद इनका किराया तय किया। व्यापारियों ने विरोध किया तो सदन में कमेटी बनी और फिर मोहन मार्केट का 10 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से किराया लागू किया गया। चारबाग व अन्य बाजारों का भी किराया तय किया गया, लेकिन 60 फीसदी दुकानदार कोई न कोई अड़ंगा लगाकर किराया ही नहीं जमा कर रहे हैं।

सालाना 65 लाख रुपये ही जमा हो पा रहा किराया
चारबाग में गुरुनानक मार्केट की होटल बन चुकीं दुकानों का किराया पुरानी दर (37.50 रुपये महीना) पर ही जमा किया जाने को लेकर सदन में प्रस्ताव लाया गया। गनीमत रही कि सपा और कांग्रेस पार्षदों के विरोध से यह पास नहीं हो पाया। फिर भी इसके लिए जोर दिया गया तो पार्षदों ने जानकारी मांगी कि कमेटी ने जो प्रस्ताव पास किया था, उसमें और पुराने किराये में कितना अंतर है। बताया गया कि गुरुनानक मार्केट की दुकान का डीएम सर्किल रेट के हिसाब से 26,670 रुपये किराया बनता। कमेटी ने गृहकर की दर पर 8,280 रुपये महीना किराया तय किया था। शहर में निगम की करीब 1800 व्यावसायिक संपत्तियां हैं। नई दर से इनका सालाना किराया नौ करोड़ से अधिक बनता है। हालांकि, इसमें से 65 लाख के करीब ही जमा हो रहा है। वहीं, डीएम सर्किल रेट से किराया लगता तो यह करीब 30 करोड़ रुपये होता।
नया किराया जमा होने की हकीकत
– रिवर बैंक कॉलोनी में 251 मकान व 18 दुकानें हैं। विवाद कोर्ट में है, जिस कारण पुराना ही किराया जमा हो रहा है।
– बादशाह नगर में 22 में से 12 दुकानों का ही किराया जमा किया जा रहा है।
– आलमबाग में मौनी बाबा मंदिर के पास 26 दुकानें हैं, लेकिन किराया 12 का ही जमा हो रहा है।
– अमीनाबाद के फल बाजार में 58 दुकानों में से 46 का ही किराया मिल रहा।
– त्रिलोक नाथ रोड की सभी 21 दुकानें नया किराया दे रही हैं।
– कैलाश कुंज में आठ दुकानें हैं, लेकिन किराया एक से ही मिल रहा है।
– भोपाल हाउस में 33 में से 10 दुकानों का ही किराया जमा हो रहा है।
– तुलसीदास मार्ग पर 28 मकान में 18 ने जमा किया किराया। 102 दुकानों में से 40 ने ही दिया किराया।
– तालकटोरा रोड आलमबाग में 331 में से 13 दुकानें ही जमा कर रही हैं किराया।
– गड़बड़झाला मार्केट में 209 दुकानें हैं, पर किराया 192 का ही जमा हो रहा।

सदन के निर्णय पर लेंगे किराया
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सदन ने किराया कम करने का प्रस्ताव पास नहीं किया है। पहले भी कमेटी ने किराया संशोधित किया था। सदन के निर्णय के आधार पर किराया जमा कराया जाएगा।

 

Scroll to Top