कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व MLA कामिनी बा राठौड़ बीजेपी में हुईं शामिल

गांधीनगर  (मानवीय सोच)  देहगाम से कांग्रेस  की पूर्व विधायक कामिनी बा राठौड़ मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हुई. कामिनी बा 2012 से 2017 तक विधायक रहीं थी, लेकिन वह पिछले चुनाव में हार गईं थीं. हाल ही में कामिनी बा ने एक ऑडियो जारी करते हुए कांग्रेस नेताओं पर पैसे लेकर टिकटें बेचने का आरोप लगाया था. उन्‍होंने कहा था कि पूरी कांग्रेस पांच लोग मिलकर चलाते हैं. कामिनी बा ने कहा टिकट के सामने पैसे की मांग की शिकायत सीनियर नेताओं को की थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, आख़िर में बीजेपी में शामिल होने का मन बनाया.

गांधीनगर ज‍िले और अहमदाबाद ईस्‍ट संसदीय सीट  के अंतर्गत दहेगाम व‍िधानसभा सीट  भाजपा और कांग्रेस के कब्‍जे वाली सीट रही है. इस सीट पर बारी-बारी से दोनों ही पार्ट‍ियों ने जीत दर्ज की है. प‍िछले 2017 का चुनाव भाजपा के चौहान बलराजसिंह कल्याणसिंह के पक्ष में रहा था. भाजपा के बलराजसिंह ने कांग्रेस की कामिनी बा राठौड़ को 10,860 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी. इस बार भाजपा जीत बरकरार रखने की कोश‍िश में जुटी है तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी जीत को लेकर ताकत झोंके हुए हैं. आम आदमी पार्टी ने सुहाग पांचाल  को चुनावी दंगल में उतारा है.

अहमदाबाद ईस्‍ट लोकसभा सीट पर BJP का वर्चस्‍व कायम
दहेगाम व‍िधानसभा सीट  गांधीनगर ज‍िले और अहमदाबाद पूर्व संसदीय सीट के अंतर्गत है. यह संसदीय सीट बीजेपी के हसमुखभाई पटेल सोमाभाई ने कांग्रेस की गीताबेन पटेल को 434330 मतों के अंतराल से हराकर जीती थी. भाजपा के हसमुखभाई को 749,834 वोट हास‍िल हुए थे जबक‍ि कांग्रेस की गीताबेन को मात्र 315,504 वोट ही प्राप्‍त हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *