ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मोहन भागवत 28 को आयेंगे दरभंगा, छह माह में दूसरी बार हो रहा है संघ प्रमुख का मिथिला प्रवास

पटना.  (मानवीय सोच)  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो सप्ताह के अंदर दूसरी बार बिहार आ रहे हैं. पिछले छह माह में यह उनकी तीसरी बिहार यात्रा है. जून में वो मधुबनी आये थे और छह माह बाद यह उनका दूसरा मिथिला प्रवास होगा. पिछले सप्ताह वो बक्सर आये थे. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 28 नवंबर को मिथिला प्रवास पर रहेंगे. वो दरभंगा और मधुबनी में संघ से जुड़े कुछ खास कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान वो दरभंगा राज परिवार के अतिथि होंगे और कामेश्वर नगर स्थित रामबाग पैलेस परिसर में रहेंगे.

नागेंद्र झा स्टेडियम में चल रही है तैयारी
संघ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत 28 नवंबर को दरभंगा में स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे. कामेश्वर नगर के नागेंद्र झा स्टेडियम में इसकी तैयारी की जा रही है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन तैयारी अंतिम चरण में है. इस यात्रा के तहत वो 27 की शाम दरभंगा पहुंचेंगे. वो रात दरभंगा राज परिवार के सदस्य बाबू कपिलेश्वर सिंह के घर ठहरेंगे. 28 की सुबह वो कामेश्वर नगर में स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे. इसके उपरांत को मधुबनी के झंझारपुर जायेंगे, जहां एक शैक्षणिक संस्थान का शिलान्यास करने की बात कही जा रही है. सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा शीघ्र कर ली जाएगी. इस बीच, नागेंद्र झा स्टेडियम में नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में कुल चालीस बस्तियों की चालीस शाखाओं के करीब सात सौ स्वयं सेवक शामिल हुए.

समुचित समाज का संगठन बने

इस कार्यक्रम में स्वयं सेवकों के उत्साह एवं अनुशासन की चर्चा हुई. साथ ही आगे समुचित समाज का संगठन बने इसपर विशेष जोर दिया गया. इसके अलावा कार्यक्रम में 28 नवंबर की सुबह साढ़े छह बजे पुन: पूर्ण गणवेश में दरभंगा नगर एकत्रीकरण नागेंद्र झा स्टेडियम में होने की बात कही गयी. इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. उस दिन भी स्वयं सेवकों के उत्साह एवं अनुशासन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. साथ ही संगठन समुचित समाज का संगठन बने इस विषय पर विशेष जोर दिया जाएगा. नगर एकत्रीकरण के कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक रविशंकर, शारीरिक प्रमुख दुष्यंत एवं विभाग संघ चालक डा. अशोक सिंह समेत सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे.

Scroll to Top