विजन 2060 पर रेलवे कर रहा काम, विश्वस्तरीय बनेगा दरभंगा जंक्शन

दरभंगा  (मानवीय सोच)  रेवले विजन 2060 पर काम कर रहा है. तीन सौ करोड़ की लागत से दरभंगा जंक्शन विश्वस्तरीय बनेगा. यात्रियों को यहां वर्तमान में एयरपोर्ट पर उपलब्ध व्यवस्था से भी बेहतर सुविधा मिलेगी. प्रवेश-निकास के साथ ही अन्य बुनियादी व्यवस्था बेहतर तो मिलेगी ही, यहां प्राय: सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी. गुरुवार को आरएलडी की टीम ने जंक्शन का स्थल निरीक्षण किया है. रेल अधिकारियों से गहन विमर्श के साथ ही जिलाधिकारी से भी इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर मुलाकात की. बताया जाता है कि जंक्शन के बाहरी परिसर के अतिक्रमण सहित जरूरी जमीन को खाली कराने को लेकर डीएम से टीम के अधिकारियों ने बात की

विश्वस्तरीय बनेगा दरभंगा जंक्शन

परियोजना पर करीब तीन सौ करोड़ का खर्च आयेगा. इस दौरान एडीआरएम मनीष शर्मा के साथ सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद, ग्रुप जेनरल मैनेजर प्रभात रंजन सिंह, सीनियर आर्किटेक्ट मनोज कुमार यादव, सीनियर डिविजनल इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता, विद्युत इंजीनियर प्रभात कुमार, सहायक मंडल इंजीनियर विजय शंकर सिंह, संगीता मीणा, स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद है. उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के कुछ चुनिंदा स्टेशनों में दरभंगा जंक्शन भी शामिल है. इसे विश्वस्तरीय बनाये जाने की कवायद तेज हो गयी है. इसको लेकर रेल मंत्रालय की ओर से रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की टीम दरभंगा पहुंची थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *