लखनऊ (मानवीय सोच) लखनऊ विश्वविद्यालय शुक्रवार यानी 25 नवंबर को पूरे 102 साल हो गया. इसकी स्थापना कैनिंग कॉलेज के रूप में 1920 में हुई थी. इस कॉलेज की नींव 1864 में पड़ी थी.
लखनऊ विश्वविद्यालय के सफर की शुरुआत कैनिंग कालेज के रूप में 155 साल पहले वर्ष 1864 में हुई थी.
01 मई 1864 को हुसैनाबाद कोठी में अनौपचारिक रूप से शुरू होने के बाद कॉलेज अमीनाबाद में चलाया गया. फिर 1866 में लाल बारादरी में इसकी कक्षाएं लगीं.
12वीं का पहला बैच भी लाल बारादरी से निकला. इसके बाद इसे कैसरबाग में शिफ्ट कर दिया गया था. अंतिम रूप से कैनिंग कॉलेज बादशाहबाग स्थित वर्मान परिसर शिफ्ट हो गया.
इसी कैनिंग कॉलेज को 25 नवंबर 1920 को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया. जुलाई 1921 से यहां विधिवत पढ़ाई शुरू हो गई थी.
