ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत के फर्जी आधार व पैन कार्ड के साथ न्यूजीलैंड निवासी धराया, बांग्लादेशी नागरिक भी गिरफ्तार

बिहार  (मानवीय सोच)  बिहार में फिर एकबार फर्जी तरीके से रहने के आरोप में दो विदेशी नागरिक धराए. किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर दोनों को हिरासत में लिया गया. हाल में ही एक पाकिस्तान मूल की अमेरिकी महिला को पकड़ा गया था जो पहचान छिपाकर यहां रह रही थी. वहीं अब पकड़े गये दोनों विदेशी नागरिकों में एक न्यूजीलैंड का रहने वाला तो दूसरा बांग्लादेश का नागरिक शामिल है. दोनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया.

पूछताछ की गयी तो चौंकाने वाले खुलासे हुए
नेपाल सीमा पर पानीटंकी बीओपी के बीआइटी कर्मियों ने पानीटंकी पोस्ट पर दो विदेशियों को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी अनुसार दैनिक चेकिंग के क्रम में एसएसबी पानीटंकी पोस्ट पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गयी तो चौंकाने वाले खुलासे हुए. एक व्यक्ति फर्जी तरीके से भारत में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था और बांग्लादेश का एक नागरिक इसमें उसकी मदद कर रहा था.

न्यूजीलैंड व बांग्लादेश के निवासी धराये

चेकिंग के दौरान न्यूजीलैंड निवासी जेम्स किंग (50वर्ष) को रोका गया. उसने भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाईसेंस दिखाया. लेकिन गहन चेकिंग किये जाने पर उक्त व्यक्ति के मोबाइल में न्यूजीलैंड का पासपोर्ट मिला. साथ ही पूछताछ के दौरान उसे खुद को न्यूजीलैंड का रहने वाला बताया. जिसके बाद अवैध रूप से आवागमन करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

सहायता करने के आरोप में बांग्लादेशी गिरफ्तार

वहीं उक्त व्यक्ति को सहायता करने के आरोप में बांग्लादेशी मोहम्मद नुरुल इस्लाम (49 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि गिरफ्तार बांग्लादेशी के पास वैध पासपोर्ट व वीजा साथ में पाया गया. वहीं एसएसबी द्वारा आवश्यक कार्रवाई के पश्चात गिरफ्तार दोनों विदेशियों को खोरीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार दोनों विदेशियों के खिलाफ खोरीबाड़ी थाने में मामले को दर्ज कर रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया.

Scroll to Top