लखनऊ में आज से अग्निवीर भर्ती रैली, महिलाओं ने खुले आसमान के नीचे काटी रात

लखनऊ   (मानवीय सोच)  भारतीय सेना में महिला अग्निवीर पदों पर भर्ती हो रही हैं. इसका आयोजन आज, 30 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जा रहा है. इस बीच भर्ती में शामिल होने आईं महिलाओं के रुकने का कोई इंतजाम नहीं किया गया, जिसके कारण लड़कियों को खुले आसमान के नीचे रात काटने के लिए मजबूर होना पड़ा.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिलाओं को मिल रहा मौका

भारतीय सेना ने पुरुष के बाद अब महिला अग्निवीर पदों पर भर्तियां निकाली हैं. महिला सैन्य पुलिस अग्निवीर रैली 30 नवंबर यानी आज से आर्मी मेडिकल कोर सेंटर और कॉलेज में शुरू हो रही है. रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की महिलाओं को भारतीय सेना में शामिल होने का अवसर देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *