रक्षा मंत्री आज करेंगे रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण

लखनऊ (मानवीय सोच) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर रहेंगे. राजनाथ सिंह आज शाम करीब पांच बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां से सीधे वे बंगला बाजार के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां वे रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे. इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे.

लखनऊ से बेंगलुरु के लिए होंगे रवाना

रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 ए कालिदास मार्ग जाएंगे. जहां पर रात को रुकेंगे. इसके बाद शनिवार सुबह 8:30 एयरपोर्ट पर जाएंगे. और करीब 9:00 बजे की फ्लाइट से बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *