ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आजम खान को भारी पड़ा महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

रामपुर (मानवीय सोच)  विधानसभा उपचुनाव  के प्रचार में जुटे सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान  के विवाद बयान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच महिलाओं को लेकर दिए गये बयान मामले में उनके खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विवादित बयान मामले में आजम के खिलाफ केस दर्ज

दरअसल, आजम खान रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर रहे हैं. इस क्रम में उन्होंने 29 नवंबर को शुतरखाना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, ‘आज हम लोगों के साथ हो रहा है, उसका बदला लेने के लिए कोई जरूर पैदा होगा. भले ही मैं उस दिन रहूं या न रहूं, लेकिन आप तो रहेंगे ही. उन्होंने कहा कि जैसा बर्ताव उनके साथ हो रहा है, अगर वैसा वे 4 सरकारों में रहने के बाद करते तो बच्चा मां के पेट से पैदा होने से पहले यह पूछता कि पूछ लो आजम खान से, बाहर निकलना भी भी है या नहीं.

आजम खान के खिलाफ गंज थाने में केस दर्ज

महिलाओं को लेकर दिए गये विवादित बयान को लेकर गंज थाने में केस दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता महिला शहनाज ने कहा कि, आजम खान ने महिला को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. हम सबके वोट से ही वो मंत्री बने हैं, और आज वह इस तरह की बातें बोल रहे हैं. महिला ने कहा कि आजम की नजर में महिलाओं के लिए कोई इज्जत नहीं है. इस बयान से मुझे तकलीफ हुई है. सभी औरतें एक ही जैसी हैं. उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस

आजम के खिलाफ दर्ज किए गये मामले को लेकर सीओ सिटी अनुज चौधरी ने कहा कि, 29 तारीख को मोहम्मद आजम खान सपा प्रत्याशी असीम राजा के पक्ष में प्रचार कर रहे थे, तभी उन्होंने टिप्पणी की, जिसको लेकर कुछ महिलाओं में भारी नाराजगी है. उन्होंने ऑडियो के साथ थाने में तहरीर दी और शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में आजम के खिलाफ धारा 394 B, 354A, 353A, 505,504, 509,125 में केस दर्ज किया है.

ADVERTISEMENT

Scroll to Top