सीएम की जनसभा को अंतिम रूप देने में जुटे भाजपाई

बरेली  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली में 07 दिसंबर को आ रहे हैं. सीएम बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान में आयोजित ‘प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन’ में शामिल होंगे. इसके बाद एक शादी समारोह में भी शिरकत करेंगे. सीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुटे हैं. सीएम के जनसभा स्थल पर जर्मन पंडाल लगाया जा रहा है. यह पंडाल राजस्थान के मजदूर बना रहे हैं.

त्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी की सभी नगर निगम में दौरे कर करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं. इसके साथ ही नई योजनाओं की सौगात देने के बाद निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *