ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

हमीरपुर  (मानवीय सोच)  यूपी के हमीरपुर जिले से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ़्तार दो कारों की आमने- सामने हुई भिड़ंत में एक महिला समेत चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित 2 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है. हादसा राठ कोतवाली क्षेत्र के जाखेड़ी गांव के समीप बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की है.

जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर फतेहपुर जनपद निवासी आशीष सिंह अंजू, सत्या और दीपक शर्मा के साथ एमपी के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे. तभी कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सामने से आ रही तेज रफतार कार से उनकी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में फतेहपुर निवासी आशीष कुमार और सत्या सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इसी कार में सवार अंजू सिंह व दीपक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए. उधर दूसरी कार में सफर कर रहे रविंद्र शर्मा व उसके साथ एक अज्ञात युवक की मौके पर मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रहत बचाव शुरू करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया.

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
पुलिस ने बताया कि शनिवार को थाना राठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जखेड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक कार और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. मृतकों की शिनाख्त आशीष सिंह पुत्र रविंद्र पाल उम्र 26 वर्ष, रविंद्र कुमार शर्मा पुत्र मुरारी निवासी भोरंग मुरैना,, सत्य पत्नी कृष्णपाल निवासी फतेहपुर 40 वर्ष और एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात उम्र 40 वर्ष। इस हादसे में दीपक पुत्र गोरेलाल निवासी फतेहपुर और अंजू पुत्री कृष्ण पाल सिंह निवासी फतेहपुर घायल हुए हैं.

Scroll to Top