ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात चुनाव ; व्हीलचेयर पर वोटिंग सेंटर पहुंची पीएम मोदी की मां हीराबा ने किया मतदान

अहमदाबाद (मानवीय सोच): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में गांधीनगर के पास रायसन गांव में सोमवार को वोट डाला। जून में 100 वर्ष की हुईं हीराबा अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के रायसन गांव में रहती हैं। पंकज मोदी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वह व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपनी मां से उनके घर पर मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था। प्रधानमंत्री ने भी सोमवार को अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला और कहा कि राज्य के लोग सुनते सभी की हैं, लेकिन जो सच है, उसे स्वीकार करना उनका स्वभाव है। गुजरात विधानसभा की 182 सीट में से 93 पर दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Scroll to Top