ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वैज्ञानिक ने नई किताब में किया दावा ; “Covid19 को इंसान ने बनाया, चीन की वुहान लैब से हुआ लीक”

(मानवीय सोच) चीन  की विवादित वुहान लैब  में काम कर चुके एक अमेरिकी वैज्ञानिक ने सनसनीखेज़ दावा किया है. इस वैज्ञानिक का कहना है कि COVID-19 वायरस  द्वारा लैब में तैयार किया गया जो उस फैसिलिटी से बाहर लीक हो गया. अमेरिकी शोधकर्ता एंड्रू हफ के ब्रिटिश अखबार द सन को दिए गए एक बयान के  आधार पर न्यूयॉर्क पोस्ट ने लिखा है कि  कोविड वायरस  दो साल पहले वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से लीक हुआ जो एक सरकारी फंडिंग वाली रिसर्च फैसिलिटी थी.

अपनी नई किताब, ” वुहान का सच” में,  महामारी विशेषज्ञ हफ ने दावा किया है कि यह महामारी चीन में कोरोनावायरस पर शोध के लिए अमेरिका की तरफ से दी गई की फंडिंग के कारण फैली. हफ की किताब के कुछ हिस्सों को ब्रिटेन के टेबलॉइड अखबार द सन ने प्रकाशित किया है.    

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, हफ इकोहेल्फ एलाइंस के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं. यह न्यूयॉर्क का एक नॉन-प्रॉफिट आर्गनाइज़ेशन है जो संक्रामक बीमारियों पर शोध करता है.  

न्यूयॉर्क पोस्ट आगे लिखता है कि हफ ने दावा किया है कि उनकी किताब में बिना उचित सुरक्षा के चीन में कोरोना वायरस की क्षमता बढ़ाने वाले शोध किए गए. इसके कारण वुहान लैब से कोरोनावायरस लीक हो गया.  

वुहान लैब कोरोना की उत्पत्ति को लेकर शुरू से ही तीखी बहस के केंद्र में रहा है, चीनी सरकारी अधिकारी, और लैब कर्मचारी दोनों ही इस बात से इंकार करते हैं कि कोरोनावायरस की उत्पत्ति वहां से हुई.  

हफ ने अपनी किताब में कहा कि विदेश में मौजूद लैब में उचित बायोसेफ्टी, बायोसिक्योरिटी और रिस्क मैनेजमेंट के उपाय नहीं थे..इस कारण वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से कोरोनावायरस लीक हुआ

पिछले एक दशक से अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ की तरफ से मिली फंडिंग से वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में चमगादड़ों में पाए जाने वाले कई कोरोनावायरसों पर शोध होता रहा है और उसने वुहान लैब से साथ अपने करीबी संबंधों को कभी सार्वजनिक नहीं किया. 

Scroll to Top