कलेक्ट्रेट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ  (मानवीय सोच)  बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल गांव के रहने वाले गंगाराम यादव ने कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह करने का प्रयास किया. वह अपने कपड़ों पर मिट्टी का तेल डालकर माचिस जलाने ही जा रहा था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई और बाद में उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया. इस दौरान कलेक्ट्रेट या अन्य कोई उच्चाधिकारी मौजूद नहीं था

15 दिन पूर्व दी थी आत्मदाह की चेतावनी

गंगाराम ने बेहिल ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूर्व में डीएम से कई बार शिकायतें कीं. लेकिन, नतीजा सिफर रहा. 15 दिन पूर्व उसने आत्मदाह की चेतावनी दी. लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *