ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एथलेटिक्स का बड़ा सेंटर बनेगा बाबू स्टेडियम, 25 करोड़ रुपये होंगे खर्च

लखनऊ  (मानवीय सोच)  केडी सिंह बाबू स्टेडियम को एथलेटिक्स का बड़ा सेंटर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत यहां आठ लेन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक बनाने के साथ फ्लड लाइट लगाने की भी योजना है। इससे स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। स्टेडियम में बाकी खेल स्पर्धाओं का आयोजन पहले की तरह जारी रहेगा।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने बताया कि स्टेडियम के आधुनिकीकरण के लिए 25 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इसमें आठ लेन वाला सिंथेटिक ट्रैक बनना है। यहां बाकी खेलों की सुविधाएं भी बेहतर होंगी, ताकि भविष्य में बड़े आयोजन हो सकें। वैसे तो शहर में तीन बड़े सिंथेटिक ट्रैक (35वीं वहिनी महानगर, साई सेंटर और स्पोर्ट्स कॉलेज) हैं, लेकिन वहां खिलाड़ियों के रहने की सुविधा न होने से आयोजकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

ऐसे में शहर के बीचोंबीच मौजूद केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ट्रैक बिछ जाने से प्रांगण में मौजूद डॉरमेट्री में खिलाड़ियों के ठहरने और खाने की समस्याएं दूर हो जाएंगी। स्टेडियम में फ्लड लाइट लगने से शाम के समय भी स्पर्धाएं और ट्रेनिंग हो सकेगी।  
 
इनका भी होगा कायाकल्प :
1. दो बॉक्सिंग एरीना वाला आधुनिक इंडोर हॉल।
2. वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो के अलावा प्रशिक्षुओं के छात्रावास वातानुकूलित होंगे।
3. बैडमिंटन हॉल में सिंथेटिक फ्लोरिंग के साथ मरम्मत होगी। 
4. हैंडबॉल कोर्ट में सिंथेटिक फ्लोरिंग लगाकर उसे शेड से ढका जाएगा।
5. टेनिस कोर्ट में नई फ्लड लाइट लगेगी।
6. वॉलीबाल और बास्केटबाल कोर्ट का आधुनिकीकरण होगा।

Scroll to Top