एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी को IT का नोटिस

यूपी  (मानवीय सोच)  आयकर विभाग की एक नोटिस के बाद आईएएस लॉबी में हड़कंप मच गया है. इस नोटिस ने ब्यूरोक्रेसी की नींद उड़ा दी है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. मामला लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी से जुड़ा है, जिनकी बेनामी संपत्ति को लेकर आयकर विभाग ने यह नोटिस जारी किया है.

आयकर विभाग को मिली थी शिकायत

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को इंद्रमणि त्रिपाठी की बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली थी. इसकी शिकायत उसके पास पहुंची थी, इसके बाद आयकर विभाग ने अपने स्तर से पड़ताल की तो आरोप सही पाए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *