कानपुर वासियों को सीएम योगी देंगे बड़ी सौगात, 330 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

कानपुर  (मानवीय सोच)  सीएम योगी 9 दिसंबर को वीएसएसडी कॉलेज मैदान में होने जा रहे प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करेंगे. यहां पर सीएम 330 करोड़ के 258 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इसमें 144 करोड़ से हुए 102 कार्यों का शिलान्यास होगा. वहीं 186 करोड़ से 156 कार्यों का लोकार्पण होगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से ही रिमोट का बटन दबा कर परियोजना का शुभारंभ करेंगे. इसके लिए जनसभा मैदान में 258 पत्थर लगाए जाएंगे. रिमोट का बटन दबते ही पत्थर से परदा हटेगा. सम्मेलन को लेकर डीएम, एडीएम सिटी, एडीएम फाइनेंस, पीडी डीआरडीए और डीपीआरओ ने वीएसएसडी कॉलेज में तैयारियों का जायजा लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *