ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार के कई मंत्री आज जाएंगे विदेश, यूरोपीय देशों पर सबसे ज्यादा फोकस

यूपी  (मानवीय सोच) यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए योगी सरकार के कई मंत्री आज से विदेश दौर पर रवाना होंगे. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री अगले वर्ष फरवरी में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करेंगे. समिट के लिए अब तक 379 निवेशक 1.62 लाख करोड़ से अधिक का निवेश कर चुके हैं. प्रदेश सरकार के मुताबिक इससे छह लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे.

इन देशों का करेंगे दौरा

कार्यक्रम के मुताबिक पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह कनाडा जाएंगे, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ब्रिटेन रवाना होंगे, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आज अमेरिका रवाना होंगे. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी विदेश दौरे के रवाना होंगे. इसके साथ ही सीएम योगी के चारों सलाहकार अवनीश अवस्थी, केवी राजू, डीपी सिंह और जीए सिंह भी विदेश यात्रा पर जाएंगे.

सिद्धार्थनाथ सिंह को पुराने अनुभव के कारण किया शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदेश जाने वाली टीम में अनुभवी और पेशेवर लोगों को शामिल करने पर जोर दिया है. सिद्धार्थनाथ सिंह को विदेशों के राजनयिकों, उद्यमियों और निर्देशकों से बात करने का अच्छा अनुभव रहा है. एमएसएमई मंत्री रहते हुए उन्होंने कई विदेशी निवेशकों से वार्ता कर यूपी में निवेश के लिए यहां की नीतियों के बारे में बताया था. इसी तरह खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन जाएंगे.

Scroll to Top