ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुप्रीम कोर्ट का मोबाइल ऐप 2.0 लॉन्च

(मानवीय सोच) सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपने एंड्रॉयड फोन ऐप्लिकेशन का 2.0 संस्करण लॉन्च किया. यह ऐप्लिकेशन कानून अधिकारियों एवं केंद्रीय मंत्रालयों के नोडल अधिकारियों को रियल टाइम में अदालती कार्यवाही को देखने की सुविधा देगा.

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा ऐप्लिकेशन

भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़  ने कहा कि नया एंड्रॉयड संस्करण गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. जबकि, इसका आईओएस संस्करण एक हफ्ते में उपलब्ध करा दिया जाएगा. न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि एंड्रॉयड 2.0 संस्करण उपलब्ध है और आईओएस संस्करण एक सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा.

मिलेंगे नए फीचर्स

वकीलों और अधिवक्ताओं के रिकॉर्ड के अलावा यह ऐप केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सभी कानून अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को रियल टाइम में अदालती कार्यवाही तक पहुंच प्रदान करेगा. वे इस ऐप्लिकेशन के माध्यम से लॉग-इन करके अदालती कार्यवाही देख सकेंगे. प्रधान न्यायाधीश ने बुधवार के दिन के कामकाज की शुरुआत करने से पहले यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रालयों के विधि अधिकारी और नोडल अधिकारी रियल टाइम में अपने मामले की स्थिति, आदेश, कार्यवाही और लंबित मामलों की स्थिति देख सकेंगे. बता दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कुछ मीडियाकर्मियों को अदालती कार्यवाही को वर्चुअल रूप से देखने में सक्षम बनाने के लिए यह सुविधा प्रदान की थी.

Scroll to Top