जेल में बंद सपा MLA इरफान सोलंकी पर दो और मुकदमे दर्ज

(मानवीय सोच) पुलिस ने जाजमऊ थाने में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसमें एक केस रंगदारी व दूसरा जमीन कब्जाने से संबंधित है. केस में उनका भाई रिजवान सोलंकी, चाचा व अन्य साथी भी नामजद है. बीजेपी कार्यकर्ता अकील अहमद खान ने रंगदारी का केस दर्ज कराया है, जिसमें पार्षद पति मुरसलीन खान उर्फ गोलू भी नामजद है. दूसरा मुकदमा कंगन टंकी मॉल निवासी मोहम्मद नसीम आरिफ ने दर्ज कराया है, जिसमें बलवा, मारपीट और जमीन कब्जा की धाराएं लगाई गई हैं.

पत्र के माध्यम से भी मिल रही विआधायक की शिकायतें

दरअसल, कहा जा रहा है कि इरफान सोलंकी का बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है. भाई रिजवान पर भूमाफिया होने का भी आरोप लगा है. जमीन कब्जे और रंगदारी की शिकायतें भी रिजवान और इरफान पर दर्ज है, उनमें से कई मामलों में पुलिस की साठगांठ से पहले केस को दबा दिया गया था. एक बड़े पुलिस अधिकारी का कहना है कि कुछ शिकायतें पत्र के माध्यम से भी आ रही हैं, जिसमें डर की वजह से लोग सामने नहीं आ रहे हैं और इरफान की शिकायत कर रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें विधायक के गुर्गे धमका रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *