ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हजरतगंज में कॉमन बिल्डिंग कोड हुआ दागदार, जानिए क्या है ये नियम?

लखनऊ:  (मानवीय सोच)  शासन से साल 2010 में हजरतगंज में कॉमन बिल्डिंग कोड लागू किया गया। इसके अनुसार सभी बिल्डिंग को लाइट क्रीम और पिंक रंग से रंगवाने के साथ ही केवल ब्लैक एंड वॉइट रंग के बोर्ड ही लगवाए जा सकते हैं। समय बीतने के साथ ही कॉमन बिल्डिंग कोड दागदार होने लगा है। आलम यह है कि व्यापारियों ने मनमाने रंग के बोर्ड लगवा लिए हैं। इतना ही नहीं फुटपाथ तक पर गाड़ियां खड़ी होने लगी हैं। गंज के सौंदर्यीकरण के दौरान लगवाए गए फाउंटेन शोपीस बन चुके हैं। जगह-जगह लगवाए गए डस्टबिन गायब होने के चलते हर तरफ गंदगी नजर आने लगी है।

बतादें, किसी इलाके में कॉमन बिल्डिंग कोड लागू होने पर वहां की सभी बिल्डिंग को एक खास तय रंग रोगन कर बनाया या सजाया जाता है।हजरतगंज चौराहे से लेकर मेफेयर तिहारे तक कई दुकानों और शोरूम के बोर्ड निर्धारित की जगह मनमाने साइज और रंग के लगवा लिए गए हैं। गांधी आश्रम, रंगरीति, हबीब्स सहित कई प्रतिष्ठानों में मानक दरकिनार कर बोर्ड लगवा लिए गए हैं। इतना ही नहीं कई प्रतिष्ठानों के गेट भी लाइट क्रीम की जगह दूसरे रंग के करवा लिए गए हैं।

हजरतगंज ट्रेडर्स असोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पंजाबी के अनुसार बाजार में कई नए शोरूम खुल गए हैं। ऐसे में तमाम लोगों को लागू व्यवस्था की जानकारी नहीं है। जल्द ही बैठक बुलाकर नियमों से अवगत करवाने के साथ ही पालन करने को कहा जाएगा।

कब्जे और अवैध पार्किंग भी

हलवासिया तिराहा स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर के बाहर पूरे दिन अवैध तरीके से गाड़ियां खड़ी रहती हैं। कुछ यही स्थिति साहू बिल्डिंग, मेट्रो स्टेशन और मेफयर के पास भी रहती है। इतना ही नहीं फुटपाथ तक पर गाड़ियां खड़ी होने से लोगों का पैदल चलना तक दुश्वार हो गया है। पटरी दुकानदारों के अवैध कब्जों और अतिक्रमण से भी गंजिंग का मजा किरकिरा हो रहा है। वहीं, पान मसाला खाकर थूकने वालों ने पूरी बाजार को गंदा कर दिया है। कई जगह खुले पड़े मैनहोल भी हादसे को न्यौता दे रहे हैं।

फाउंटेन भी बंद
हजरतगंज के सौंदर्यीकरण के दौरान कई फाउंटेन भी लगवाए गए थे। रखरखाव के अभाव में सभी फाउंटेन खराब हो चुके हैं। आसपास के दुकानदारों के अनुसार फाउंटेन सही करवाने के लिए नगर निगम को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

वहीं इस मामले पर जोनल अधिकारी नरेंद्र देव ने कहा कि नियमों का हर हाल में पालन करवाया जाएगा। बाजार का निरीक्षण करवा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे।

Scroll to Top