ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीबीआई ने सांसदों-विधायकों के ख़िलाफ़ 56 मामले दर्ज किए

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले पांच वर्ष में सांसदों एवं विधायकों के खिलाफ 56 मामले दर्ज किए हैं और 22 मामलों में आरोप-पत्र दायर किए.

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.

उन्होंने सदन में जो राज्यवार आंकड़े पेश किए, उसके मुताबिक साल 2017 और 2022 के बीच आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा सांसदों एवं विधायकों के खिलाफ 10 मामले दर्ज किए गए.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और केरल में इस तरह के छह-छह मामले, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में पांच-पांच मामले, तमिलनाडु में चार मामले, मणिपुर, दिल्ली और बिहार में तीन-तीन मामले दर्ज किए.

इसी तरह जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में दो-दो मामले तथा हरियाणा, छत्तीसगढ़, मेघालय, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में एक-एक मामले दर्ज किए गए.

आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले पांच वर्षों में इस प्रमुख एजेंसी द्वारा जांच किए जा रहे मामलों में सजा पाने की दर 2017 में 66.90 प्रतिशत से लेकर 2021 में 67.56 प्रतिशत तक थी. एजेंसी ने 2020 में सजा पाने की दर 69.83 प्रतिशत दर्ज की गई, जो कि पांच वर्षों के दौरान सबसे अधिक है.

राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सीबीआई ने जिन विधायकों और सांसदों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वे कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, आप, राजद, भाजपा, समाजवादी पार्टी, अन्नाद्रमुक, तेदेपा, जन सेना पार्टी और राकांपा के हैं.

Scroll to Top