ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

छूटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

लखनऊ  (मानवीय सोच) बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए जनवरी से विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। पहले छूटे बच्चों को ढूंढ़ने के लिए सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद टीकाकरण का खाका तैयार कर अभियान चलेगा। जिससे छूटे सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को  टीके लगाए जा सकें। यह निर्देश उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए सभी जिलों के सीएमओ को दिए।

पाठक ने कहा कि प्रदेश में हर साल करीब 56 लाख प्रसव हो रहे हैं। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में महिलाओं एवं शिशुओं के मुफ्त टीकाकरण में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। कोरोना काल की वजह से टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ। ऐसे में जनवरी से विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। आशा व एएनएम की मदद से टीकाकरण से छूटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाएगी और फिर उनका टीकाकरण किया जाएगा।

ब्लॉक स्तर पर तैयार करें खाका
पाठक ने निर्देश दिया कि सीएमओ ब्लॉक व शहरी स्तर पर टीकाकरण अभियान का खाका तैयार करें। जनवरी से अभियान चलाएं। जेई के लिए मोबाइल एप ई-कवच एप पर टीकाकरण योग्य बच्चों की सूची बनाएं। नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का जेई टीकाकरण करें। पीसीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में चलाया जाए। इसके अलावा विटामिन ए की खुराक पिलाई जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की अच्छी सेहत के लिए अभिभावक सभी टीके लगवाएं। इससे बच्चों को संक्रमण व दूसरी गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं।

Scroll to Top