ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चारबाग स्थित बेस्ट बिरियानी रेस्टोरेंट में रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग

लखनऊ  (मानवीय सोच)  चारबाग स्थित बेस्ट बिरियानी रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार रात करीब 9.30 बजे अचानक आग लग गई। तेज लपटों में घिरे दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने करीब आधा घंटा में आग पर काबू पाया। हादसे में जल चुके नासिक के प्रकाश सुधाकर दात्रे(30) को सिविल अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि करीब 40 फीसदी तक झुलसे नासिक के ही अनीस शेख उर्फ बादशाह का इलाज चल रहा है।

एडीसीपी मध्य राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक चारबाग स्थित रंगोली होटल है। होटल के भूतल पर रामपुर जिले के अनीस अहमद का बेस्ट बिरियानी रेस्टोरेंट है।  रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव की वजह से रेस्टोरेंट में आग लग गई। रेस्टोरेंट में बिरियानी खा रहे प्रकाश व अनीस आग में फंस गए। रंगोली होटल का स्टाफ आग बुझाने के उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा। रेस्टोरेंट का मालिक  भी पानी डालने में जुट गया। साथ ही दमकल को सूचना दी गई। दमकल करीब 15 मिनट में पहुंची।

अनीस शेख पीछे की तरफ चले जाने से कम झुलसा था जबकि प्रकाश जल गया था। आग पर काबू पाने के बाद दोनों को फौरन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पड़ोसियों ने बताया कि कई दिनों से गैस लीक होने की वे शिकायत करते थे, तो अनीस चुप करा देता था। कई लोगों ने हादसे की चेतावनी दी, लेकिन हर बार उसने कुछ नहीं होने की बात कही। एडीसीपी का कहना है कि रेस्टोरेंट में घरेलू व कॉमर्शियल दोनों गैस सिलिंडर पाए गए हैं। रेस्टोरेंट में कौन-कौन स्टाफ था, सिलिंडर में रिसाव क्या लापरवाही की वजह से हुआ, इन सब पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं सीएफओ मंगेश कुमार बताते हैं कि रेस्टोरेंट के ऊपर बने होटल के फायर उपकरण न होते तो आग और विकराल हो सकती थी।

दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे सभी
एडीसीपी के मुताबिक प्रकाश प्रतापगढ़ में एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए सात साथियों के साथ आया था। बृहस्पतिवार को शादी से लौटने के बाद सभी रंगोली होटल में रुके थे। बाकी साथी होटल में आराम कर रहे थे, प्रकाश और अनीस बिरियानी खाने के लिए निकल लिए। शुक्रवार को इन सभी को वापस नासिक लौटना था।

रेस्टोंरेंट की एंट्री पर बना रखा था किचन, इसलिए नहीं भाग सके ग्राहक
रेस्टोरेंट का किचन एंट्री पॉइंट पर बाहर बना हुआ था। ग्राहक अंदर बैठ कर खाते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस सिलिंडर में आग लगी और गेट पर फैल गई। इससे अंदर से प्रकाश और अनीस शेख बाहर नहीं निकल सके।

Scroll to Top