ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार के मंत्रियों का रोड शो, 21 आईएएस भी दौरे पर

लखनऊ  (मानवीय सोच)  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को लेकर योगी सरकार तैयारियों में पूरी तरह से जुटी हुई है, जहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर ऑस्ट्रेलिया से आए उद्योगपतियों से मुलाकात की वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार के मंत्री आज से विदेशों में रोड शो कर रहे हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को लेकर योगी सरकार ने 1000000 करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए योगी सरकार लगातार जुटी हुई है. वैश्विक स्तर पर यूपी में निवेश कराने की तैयारियों में योगी मंत्रिमंडल के सदस्य आज से विदेश दौरे पर हैं.

आज से कई देशों में योगी सरकार के मंत्री रोड शो कर रहे हैं, इनमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मेक्सिको में रोड शो कर रहे हैं. वही पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी जर्मनी में रोड शो कर रहे है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना लंदन में रोड शो करेंगे. मंत्रियो के साथ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है. फूडू प्रोसेसिंग, एग्रो डेयरी, पोल्ट्री, एनिमल हसबेंडरी, डिफेंसेट एंड एयरोस्पेस, वेस्ट मैनेजमेंट, पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों में विदेशी निवेश को लेकर होगी चर्चा.

योगी सरकार के 21 आईएएस अफसर विदेश यात्रा पर
यूपी सरकार के 21 IAS अफसर विदेश यात्रा पर जाएंगे. 9 से 14 दिसंबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे. IAS अफसर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर दौरे पर जाएंगे. विदेश यात्रा के दौरान अन्य अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन्वेस्टर्स समिट में निवेश जुटाने में उनकी ड्यूटी लगी है. मुख्य सचिव 18 तक कनाडा और US के रोड शो में हिस्सा लेंगे. मुख्य सचिव का चार्ज अपर मुख्य सचिव के पास होगा. APC मनोज कुमार सिंह और डॉ रजनीश दुबे दौरे पर रहेंगे.

Scroll to Top