ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

12 करोड़ के फ्लैट को कब्जाने के लिए मां को मारा

मुंबई  (मानवीय सोच)  मुंबई में पॉश इलाके जुहू में एक सीनियर सिटीजन की हत्या के आरोप में मुंबई पुलिस ने पीड़ित के बेटे और घर के नौकर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या मुंबई के पॉश इलाके जुहू ने 12 करोड़ के फ्लैट को कब्जाने के लिए की. आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या करने के बाद लाश को कार्टन में पैक किया और मुंबई से 90 किलोमीटर दूर माथेरान के जंगलों में फेंक दिया था.

70 साल की वीना कपूर मुंबई के पॉश इलाके जुहू में अपने छोटे बेटे के साथ रहती थी. वीना जिस फ्लैट में रहती थीं, वो फ्लैट उनके ही नाम था और फ्लैट की कीमत है 12 करोड़. इसी 12 करोड़ के फ्लैट को कब्जाने के लिए वीना के छोटे बेटे सचिन कपूर ने उनकी हत्या कर दी. हत्या भी इसी 12 करोड़ के घर के अंदर हुई. पुलिस के मुताबिक, हत्या किसी बैट से मारकर की गई है. हत्या करने के बाद आरोपी बेटे ने अपनी मां की लाश को फ्रिज के कार्टन में पैक किया, ताकि किसी को कोई शक न हो. इतने बड़े बॉक्स को अकेले ठिकाने लगाने के लिए आरोपी बेटे ने घर के नौकर का सहारा लिया. नौकर को पैसे का लालच देकर उससे भी लाश को ठिकाने लगाने के लिए साथ में रखा. 7 दिसंबर की रात आरोपी बेटे ने नौकर से साथ मिलकर लाश के बक्से को घर से निकाला, कार में रखा और मुंबई से 90 किलोमीटर दूर माथेरान के पहाड़ी इलाके में खाई में फेक दिया.

मुंबई पुलिस के डीसीपी अनिल परासर कहते हैं कि हमें एक सूचना मिली कि जुहू इलाके की एक सोसायटी में एक सीनियर सिटीजन महिला जिनका नाम वीना कपूर है, वो मिसिंग है. यह कंप्लेन सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दी थी. हमने जांच की तो महिला सच में मिसिंग थी. पूछताछ के लिए हमने उसके बेटे को बुलाया. बेटे ने कबूला की उसने प्रॉपर्टी विवाद में अपनी मां की हत्या कर दी है और बॉडी को माथेरान के पहाड़ियों में फेंक दिया है. इस मामले में नौकर ने भी मदद की थी. हमने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच चल रही है.

उनके अनुसार, सीनियर सिटीजन महिला के लापता होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो घर से बेटा और नौकर दोनों फरार थे. पुलिस ने सबसे पहले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया और बाद में नौकर को. जांच में पता चला की आरोपी बेटे ने 12 करोड़ के फ्लैट को कब्जाने के लिए अपनी ही मां की हत्या कर डाली है. पीड़ित वीना कपूर के करीबी दोस्त सचिन मिश्रा के मुताबिक वीना के दो बेटे हैं, जिसमे एक बेटा अमेरिका में रहता है और वीना अपनी सारी प्रॉपर्टी बड़े बेटे के नाम करना चाहती थी. इसी वजह से छोटे बेटे और वीना में लड़ाई होते रहती थी.

सचिन मिश्रा के अनुसार, मैं वीना को 25 सालों से जानता हूं. प्रॉपर्टी की वजह से झगड़ा होता था. लगभग 10-12 करोड़ की प्रॉपर्टी है. बड़ा बेटा US में रहता है. वीना का डाइबोर्स हो चुका है. वो अपने छोटे बेटे के साथ ही रहती थी.

अब इस मामले में पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि लाश को छुपाने के लिए आरोपी बेटा एक बॉक्स में लाश छपाकर ले जा रहा है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है और दोनो आरोपियों को 19 दिसंबर को पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

Scroll to Top