ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा नेता अनुराग भदौरिया की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

लखनऊ  (मानवीय सोच) सपा नेता अनुराग भदौरिया के घर हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नोटिस चस्पा कर दिया। इसमें कहा गया है कि अगर वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पूर्व सांसद व अनुराग की सास सुशीला सरोज का कहना है कि हमें परेशान किया जा रहा है। ये घर अनुराग का नहीं है। मेरा है। अनुराग को न्याय मिलेगा। पुलिस ने नोटिस चिपकाने से पहले पूछा तक नहीं कि ये किसका घर है।

बीते 11 नवंबर को टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भदौरिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अनुराग भदौरिया के खिलाफ भाजपा नेता हीरो बाजपेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से अनुराग फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए इंदिरानगर, माल एवेन्यू और गोमतीनगर स्थित ठिकानों पर कई बार दबिश दी जा चुकी है।

इसके बावजूद वे हाजिर नहीं हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को अनुराग के इंदिरानगर ए-ब्लॉक स्थित घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है। 

Scroll to Top