ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी पहुंचे विदेश मंत्री: मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने किया स्वागत

वाराणसी  (मानवीय सोच) विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर प्रसाद शनिवार को वाराणसी पहुंचे। विदेश मंत्री, एयर इंडिया दिल्ली के विमान से सुबह करीब बारह बजे वाराणसी के बाबतपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। 

बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर प्रसाद का भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय,महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय रहे। भाजपा नेता शैलेश पांडे ने फुलों का गुलदस्ता देकर उनका भव्य स्वागत और अगवानी की। वहां से विदेश मंत्री बनारस रेल इंजन कारखाना अधिकारी अतिथि गृह पहुंचे। जहां उनका मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने स्वागत किया। बता दें कि विदेश मंत्री काशी में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर रूपरेखा की तैयारियों की साथ समीक्षा बैठक करेने के लिये पहुचे हैं। विदेश मंत्री काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

Scroll to Top