ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी ने 3 आयुष अस्पतालों का किया उद्घाटन

मुंबई  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि जिस योग और आयुर्वेद को पहले उपेक्षित समझा जाता था, वो आज पूरी मानवता के लिए एक नई उम्मीद बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस को अब पूरी दुनिया हेल्थ और वेलनेस के ग्लोबल फेस्टिवल के तौर पर मनाती है. पीएम मोदी गोवा के धारगल में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गाजियाबाद में राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान और नई दिल्ली में राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान का भी उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि ये तीनों संस्थान आयुष हेल्थ केयर व्यवस्था को नई गति देंगे. आयुर्वेद एक ऐसा ज्ञान है जिसका मकसद है, सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः इसका मतलब है सबका सुख और सबका स्वास्थ्य.’

उन्होंने कहा, ‘आयुर्वेद इलाज से आगे बढ़कर कल्याण की बात करता है और कल्याण को बढ़ावा देता है. विश्व भी अब तमाम परिवर्तनों और प्रचलनों से निकलकर इस प्राचीन जीवन दर्शन की तरफ लौट रहा है. मुझे खुशी है कि भारत में इसको लेकर बहुत पहले से ही काम शुरू हो चुका है.’ पीएम मोदी नौवें विश्व आयुर्वेद सम्मेलन और ‘आरोग्य एक्सपो’ के समापन सत्र को संबोधित करने के लिए रविवार दोपहर तटीय राज्य पहुंचे थे. आयुर्वेद सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘अपने ज्ञान, विज्ञान और सांस्कृतिक अनुभव से विश्व के कल्याण का संकल्प अमृत काल का बड़ा लक्ष्य है. आयुर्वेद इसके लिए एक प्रभावी माध्यम है. भारत इस वर्ष जी20 समुह की अध्यक्षता और मेजबानी कर रहा है. हमने जी20 शिखर सम्मेलन का थीम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य रखा है.’

Scroll to Top