विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहुंचे बड़ा लालपुर, प्रस्तावित जी-20 बैठक की तैयारियों का लिया जायजा

वाराणसी  (मानवीय सोच)  प्रस्तावित जी-20 की बैठक की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में रविवार को केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर बड़ा लालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सांस्कृतिक हस्तकला संकुल पहुंचे।

विदेश मंत्री के साथ कमिश्नर कौशलराज शर्मा के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विदेश मंत्री ने अधिकारियों को जी-20 बैठक की व्यवस्था के बारे में निर्देश दिये। उन्होंने प्रस्तावित बैठक स्थल के अलावा आसपास का भ्रमण किया।

बाहरी हिस्से को भी देखा। उन्होंने अफसरों से कहाकि मेहमानों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *