हमलावरों ने घर से बुलाकर युवक को किया अधमरा, हालत गंभीर

वाराणसी  (मानवीय सोच) बड़ागांव थाना क्षेत्र के बड़वापुर (चक खरावन) गांव में शनिवार की रात आठ बजे हमलावरों ने 20 वर्षीय युवक जितेंद्र को फोन कर बुलाया और मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। हमलावर लहूलुहान युवक को मरा समझ कर छोड़ भागे। घायल युवक को परिजनों ने तरना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक को आईसीयू में भर्ती किया गया है। युवक के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार बड़वापुर गांव का जितेंद्र कुमार पटेल रात में घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान गांव के ही नयन पटेल नामक युवक के मोबाइल फोन से काल कर उसे बुलाया गया। जितेंद्र बाहर निकल कर बुलाये हुए स्थान पर पहुंचा। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया। इसके बाद उसे मरणासन्न कर हमलावर भाग निकले। कुछ देर बाद जितेंद्र को लहूलुहान देख गांव के एक व्यक्ति ने उसे पिता बरसाती को सूचना दी।

घायल जितेंद्र मजदूरी करता है। वह तीन भाइयों में छोटा है। पुलिस जितेंद्र के मोबाइल पर आई काल के जरिए हमलावरों का पता लगा लिया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *