वाराणसी (मानवीय सोच) इन आर्ट वर्ल्ड (IAW) के तत्वावधान में आगामी तीन से पांच फरवरी तक तुलसी घाट पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला होगी। स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला से संबंधित अधिकारिक पोस्टर एवं प्रोमो जारी किया गया। इसके पूर्व मार्मिक काव्य पाठ किया गया।
अंतरराष्ट्रीय घाट वाक विश्वविद्यालय से संबंधित डा. विजयनाथ मिश्रा व प्रोफेसर श्री प्रकाश शुक्ला ने विदेशी कलाकारों के स्वागत के साथ इस कार्यक्रम की सफलता की कामना की। बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बनारस की कलात्मक धरोहर को पूरे दुनिया में स्थापित करने में मदद मिलेगी। संयोजक कौशलेश कुमार ने कलाकारों व कलाप्रेमियों को इन आर्ट वर्ल्ड के माध्यम से होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बोले, ललित कला के अनेक विधाओं जैसे रेखांकन, पेंटिंग, मूर्तिकला, परफार्मेंस आर्ट, फोटो ग्राफी,कैरिकेचर,एवं फिल्म मेकिंग के अंतर्गत लाइव डेमो,आर्ट टाक, आर्टिस्ट प्रोमो आदि अनेक संबंधित कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा, जो काशी की कला संस्कृति से जुड़कर नए आयाम स्थापित करेगा।
चित्रकार अनिल शर्मा को ने बताया कि स्पेन, ईरान, बहरीन, अल्बेनिया, स्वीटजरलैंड, बांग्लादेश,साउथ कोरिया,यूएई, नेपाल,रूस, फ्रांस सहित भारत के अन्य प्रदेशों से सैकड़ों कलाकारों की भागीदारी काशी के अतुल्य धरोहर तुलसी घाट पर होगी। इन आर्ट वर्ल्ड के संस्थापक सदस्य प्रवीण करमाकर, कौशर हुसैन मोमिता घोष,सत्यमश्री, शैलजा केडिया अपने सामुहिक प्रयास से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। इस दौरान अंकिता वर्मा ने काव्य पाठ किया। वहीं सुरेश के नायर, सुनील विश्वकर्मा,अजय उपासनी, सुरेश चंद्र जागीर, राजेश कुमार,कौशलेश, कृष्ण मुरारी,अमरेश कुमार,एस के सौरभ, राहुल सिंह,मानती शर्मा, कृष्ण मोहन, शारदा व मुख्य संयोजक अनिल कुमार आदि ने पोस्टर व प्रोमो जारी किया।
